

ncrkhabar@Bhiwadi.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को नाहटा फाउंडेशन की ओर से भिवाड़ी शहर में विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान कर उनके कार्यों और समाज में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। इस दौरान रीको यूनिट प्रथम की आरएम कलिका सिंह सहित कई महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहटा ने कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी से समाज को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मान देना समाज का कर्तव्य है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा का संदेश समाज तक पहुंचता है।

नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने भी सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित नाहटा जैन, अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री, राकेश देहरू, सरिता श्रीवास्तव और निशु गर्ग सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819



