भिवाड़ी में गैस कटौती से संकट में उद्योग, बीएमए ने सरकार से की तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर उद्योगपतियों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे  को लेकर शुक्रवार को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के सभागार में हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन भिवाड़ी लिमिटेड के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा ने कहा कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण भिवाड़ी के उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गैस आपूर्ति की स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राणा ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण वैश्विक गैस आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत के औद्योगिक क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो उद्योगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उद्योगों के प्रभावित होने से न केवल उद्यमियों को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ेगा। बीएमए अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गैस आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, ताकि उद्योगों का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

इस अवसर पर बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, अशोक कुमार जैन, सम्पूर्ण सिंह, उदेस्वर मिश्रा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, राजीव रंजन, मनीष सिंह, मानद संयुक्त सचिव सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पी.सी. राय, मनोज कुमार, बी.डी. यादव सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More