
Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी के बाबा मोहन राम काली खोली धाम की पहाड़ियों में शुक्रवार को मिली महिला के शव की पहचान गुलप्सा पत्नी नदीम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति नदीम घटना के बाद से लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि मृतका गुलाफ्शा पुत्री मुबिनुद्दीन मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील के बजरेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी नदीम पुत्र करीम निवासी गांव व थाना राठ, तहसील व जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। वर्तमान में मृतका व उसका पति भिवाड़ी के सांथलका गांव की एक कॉलोनी में रह रहे थे।
एसएचओ ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस नदीम की तलाश कर रही है। उससे पूछताछ के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
उधर काली खोली धाम की इन्हीं पहाड़ियों पर पहले भी दो अज्ञात महिलाओं के शव मिल चुके हैं, जिनमें हत्या कर शव फेंके जाने के मामले सामने आए थे। इस मामले में भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने नदीम के भाई आजाद को थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन नदीम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।



Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807



