भिवाड़ी में काली खोली धाम की पहाड़ियों में मिली महिला की लाश की पहचान, पुलिस गिरफ्त से दूर मृतका का पति नदीम

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी के बाबा मोहन राम काली खोली धाम की पहाड़ियों में शुक्रवार को मिली महिला के शव की पहचान गुलप्सा पत्नी नदीम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति नदीम घटना के बाद से लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि मृतका गुलाफ्शा पुत्री मुबिनुद्दीन मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील के बजरेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी नदीम पुत्र करीम निवासी गांव व थाना राठ, तहसील व जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। वर्तमान में मृतका व उसका पति भिवाड़ी के सांथलका गांव की एक कॉलोनी में रह रहे थे।

एसएचओ ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस नदीम की तलाश कर रही है। उससे पूछताछ के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

उधर काली खोली धाम की इन्हीं पहाड़ियों पर पहले भी दो अज्ञात महिलाओं के शव मिल चुके हैं, जिनमें हत्या कर शव फेंके जाने के मामले सामने आए थे। इस मामले में भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने नदीम के भाई आजाद को थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन नदीम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मृतका गुलाफ्शा व उसका पति नदीम (फाईल फोटो)

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More