भिवाड़ी कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर बढ़ी हलचल, एडवोकेट कासिम खान के समर्थन में अधिवक्ताओं का जनसंपर्क तेज

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल 2026 को होने जा रहे हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भिवाड़ी कोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को दिनभर कोर्ट परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी रहा। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के प्रत्याशी कासिम खान के समर्थन में बार एसोसिएशन ऑफ भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एडवोकेट जसवीर दायमा, मुबारिक, आदिल, केतन तंवर, कादिर खान, हसीन खान, मोहिनी विजय सिंह, रितु पुनिया, सचिन दायमा, नासिर खान, जमशेद, नसीम और मोनू सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

क़ासिम खान के समर्थकों ने कोर्ट परिसर में वकीलों से व्यक्तिगत संपर्क कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी माहौल और गर्म होता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है, जिससे भिवाड़ी कोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां और बढ़ेंगी।
भिवाड़ी कोर्ट परिसर में बार काउंसिल सदस्य पद के चुनाव के तहत प्रत्याशी कासिम खान के समर्थन में अधिवक्ताओं से मत व समर्थन की अपील करते एडवोकेट शाहिद हुसैन सहित अन्य अधिवक्ता।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More