सांसद साक्षी महाराज व मुकेश राजपूत से मिला लोधी कल्याण महासभा हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल,“समाज सेवा और संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता”— साक्षी महाराज

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, हरियाणा प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से सांसद साक्षी महाराज (डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज) से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया। मुलाकात के दौरान साक्षी महाराज से समाज के हित, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उनका आशीर्वाद और प्रेरणादायक विचार उपस्थित सभी पदाधिकारियों के लिए ऊर्जा का स्रोत बने। इसके अलावा महासभा की टीम ने फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) से सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। दोनों नेताओं से हुई मुलाकात को संगठन के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रदेश महामंत्री देवसिंह लोधी, प्रदेश मंत्री रामबाबू लोधी, प्रदेश निरीक्षक तालेवर सिंह, संरक्षक सदस्य लाखन सिंह लोधी, जिला संगठन मंत्री सुरेश लोधी (गुरुग्राम), जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी (रेवाड़ी), जिला कोषाध्यक्ष धरम सिंह लोधी, जिला संगठन मंत्री भान सिंह व मुकेश कुमार लोधी, जिला अध्यक्ष ओमकार लोधी (फरीदाबाद), संगठन मंत्री जितेंद्र लोधी (गुरुग्राम) और समाजसेवी प्रियंका राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मुलाकात संगठन के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रही। उन्होंने साक्षी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार के लिए और बेहतर कार्य किए जाएंगे।

 

नई दिल्ली स्थित आवास पर साक्षी महाराज से भेंट करते अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More