भिवाड़ी इंडेन गैस एजेंसी की जांच में मिली अनियमितताएं, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे में संचालित इंडेन भिवाड़ी गैस एजेंसी (Bhiwadi Indane Gas Agency) के खिलाफ मिल रही लगातार उपभोक्ता शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी द्वारा गठित प्रवर्तन टीम ने 15 अप्रैल को एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। जांच में पाया गया कि एजेंसी के गोदाम में एक भी भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं था, जबकि सभी सिलेंडर खाली पड़े थे। यह स्थिति सामान्य आपूर्ति व्यवस्था के विपरीत पाई गई। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी गड़बड़ियां सामने आईं। एजेंसी प्रबंधन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और निरीक्षण टीम को अपेक्षित सहयोग भी नहीं दिया गया, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला रसद अधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804
Read More