
ncrkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद, भिवाड़ी शाखा की निवर्तमान कार्यकारिणी का आभार कार्यक्रम शनिवार शाम नीलम चौक स्थित होटल रीजेंसी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के साथ ही नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। भारत विकास परिषद भिवाड़ी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने अपने कार्यकाल (2025-26) के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि आज शाम 7 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में वर्षभर सहयोग देने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।
अमित नाहटा ने कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान भारत विकास परिषद ने विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। परिषद द्वारा समाज हित में कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में पधारकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। साथ ही नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है।

Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



