भारत विकास परिषद भिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, 32 सामाजिक कार्यक्रमों से छोड़ी सशक्त छाप

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी द्वारा सत्र 2025-26 के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं प्रकल्प संयोजकों के सम्मान में आभार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा वर्षभर किए गए सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

सचिव अनिल सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष अमित नाहटा जैन के नेतृत्व में परिषद के पांचों सूत्रों को आधार बनाकर 32 सामाजिक कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया गया, जिसे पूरे वर्ष सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के तहत भिवाड़ी क्षेत्र में 10 हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए और 5 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में 2240 महिलाओं की एनीमिया जांच की गई, साथ ही तीन स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। सेवा कार्यों में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, जल सेवा, ट्राई साइकिल वितरण, गौशाला में गायों के लिए शेड निर्माण, रक्तदान शिविर तथा नाहटा फाउंडेशन के सहयोग से 11 कन्याओं का विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

संस्कार निर्माण हेतु गीता व्याख्यान, महापुरुषों की जयंती, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस सत्र की खास उपलब्धि यह रही कि भिवाड़ी शाखा ने पहली बार राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित नाहटा जैन, सचिव अनिल सिंघल और कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने मुख्य संयोजकों योगेश जैन, मुकेश गोयल, सुनीता यादव, नीरज झलानी और मीनाक्षी सोनी सहित सभी प्रकल्प संयोजकों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।अंत में नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव मुकेश गोयल और कोषाध्यक्ष हर्ष महेश्वरी को शुभकामनाएं दी गईं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 7 9 2
Users Today : 37
Total Users : 4587922
Views Today : 43
Total views : 4613309
Read More