अलवर में ACB की बड़ी कार्रवाई: PWD के अधिशाषी अभियंता कृष्ण अवतार गुप्ता 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

SHARE:

ncrkhabar@Alwar/Bhiwadi. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने अलवर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण अवतार गुप्ता, जो कि अधिशाषी अभियंता (टीए) कार्यालय अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग अलवर में कार्यरत हैं, को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई के पुत्र के नाम से एचपीसीएल (HPCL) का पेट्रोल पंप लक्ष्मणगढ़ रोड, स्टेट हाईवे-44 स्थित ग्राम बरखेड़ा में स्थापित किया जाना है। इस पेट्रोल पंप के लिए आवश्यक एनओसी जारी करने के एवज में आरोपी अधिकारी द्वारा 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान 1 मई 2026 को यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने परिवादी से पहले 10,000 रुपये ले लिए थे और शेष 25,000 रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक भुवन भूषण के सुपरवीजन में तथा एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते ही मौके पर दबोच लिया।कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला के निर्देशन में की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है और एसीबी की सख्ती से भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More