टपूकड़ा में होटल में रहकर साइबर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम समेत अन्य सामान बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. टपूकड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में ठहरकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड और 3 पासबुक बरामद की हैं।

टपूकड़ा थाना प्रभारी आशाराम के अनुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि टपूकड़ा बाईपास रोड स्थित ओल्ड पूजा होटल में कुछ युवक ठहरे हुए हैं, जो ऑनलाइन ठगी में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल मालिक से जानकारी ली और कमरे नंबर 7 में दबिश दी। पुलिस को कमरे में चार युवक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान इरशाद (नूंह, हरियाणा हाल बल्लभगढ़), विजय कुमार मीणा (जयपुर ग्रामीण), रिजवान (पलवल, हरियाणा) और जुम्मा खां (नूंह, हरियाणा हाल अलवर) के रूप में बताई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप और फर्जी एप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा, वे एक-दूसरे के बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें।पुलिस ने मौके से सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैंकिंग दस्तावेज जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More