Bhiwadi Crime News : फाइनेंस रिकवरी टीम बनकर फैक्ट्री में काम करने जा रहे युवक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.कोटकासिम थाना पुलिस ने खुद को फाइनेंस रिकवरी टीम बताकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ड्यूटी पर जा रहे युवक की कार रुकवाकर नकदी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए 18,500 रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बैलेनो कार और लूट की रकम भी बरामद कर ली है।

कोटकासिम थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि 14 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे परिवादी सुंदर पाल यादव निवासी फतियाबाद अपनी स्विफ्ट कार से बावल स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। बिरनवास चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले मंदिर के पास सफेद रंग की बैलेनो कार में आए आरोपियों ने उसकी कार के आगे वाहन लगाकर उसे रोक लिया। कार में सवार युवकों ने खुद को फाइनेंस रिकवरी एजेंट बताते हुए परिवादी को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी देकर उससे 5 हजार रुपये नकद छीन लिए, जबकि 13,500 रुपये फोनपे के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

घटना के बाद कोटकासिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक (19) और सुंदर (20) निवासी उजीना थाना नूंह सदर हरियाणा तथा दर्शन (21) निवासी ठाठका थाना कोटकासिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की बैलेनो कार और लूट की 10 हजार रुपये की राशि बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

 

कोटकासिम थाना पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More