Crime News : मोबाईल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, 150 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी बृजेश उपाध्याय के निर्देश पर थाना प्रभारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि गत एक जून की शाम करीब साढ़े छह बजे रेवाड़ी निवासी रामावतार गुर्जर, जो सोनिया फोरजिंग कंपनी भिवाड़ी में चालक हैं, ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। जैसे ही वह लकड़ चौक पहुंचे और अपने परिचित सतवीर से मोबाइल पर बात करने लगे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।पीड़ित ने बताया कि छीना गया मोबाइल ओप्पो कंपनी का था। शिकायत पर भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध बाइक का रूट ट्रेस किया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी तालिम खान उर्फ तल्ली पुत्र अब्बास, निवासी कारेण्डा, थाना चौपानकी, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना भिवाड़ी फेज-3 में  लूट का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More