
ncrkhabar@Bhiwadi. सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए कालीबाड़ी ट्रस्ट ने रविवार को मंशा चौक के समीप स्थित स्लम क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का प्रायोजन समाजसेवी नीलिमा जैन ने किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले पांच माह से लगातार जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां चला रही है। भोजन वितरण अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कालीबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव प्रबीर कुमार प्रामाणिक ने बताया कि ट्रस्ट नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाजसेवी अमित नहाटा और अध्यक्ष टी.के. चक्रवर्ती के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य बिस्वजीत सेनगुप्ता, देबब्रत सरकार, अभिजीत साहा, अंकन गुप्ता, दिलीप डे, राजवीर दायमा, केशु गुर्जर और नवनीत चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर ट्रेजरार सुखदेव सुकुल, उज्ज्वल भौमिक, सुकांत साहा, सुमित सरकार, मायरा गोयल, वरुण गोयल, आयशी जैन, बीर कुमार जैन, संजीब पारुई, सौम्यादित्य पात्रा, सुमन भुइया, गोकुल मंडल, पंचदेव कर्मकार, सोमनाथ मिश्रा, विकास कुमार तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



