Bhiwadi-NCR News – कांग्रेस नेता ईमरान खान का जन्मदिन बना ‘सेवा उत्सव’, 172 यूनिट रक्तदान के साथ क्षेत्र को मिली कई सौगातें

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi/New Delhi. तिजारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी इमरान खान के जन्मदिवस पर रविवार को क्षेत्रभर में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 172 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही शिक्षा, पेयजल और गौसेवा से जुड़े कई जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ भी किया गया। तिजारा में राजस्थान हेरीटेज (गांधी चौक) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 172 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पेयजल सुविधाओं को लेकर कई कार्यों की शुरुआत

जन्मदिवस के अवसर पर इमरान खान ने निम्बाहेड़ी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर तथा बोरवेल का उद्घाटन किया। इसके अलावा गुवालदा मोड़ और पलासली मोड़ पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर स्थापित कराए गए। क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में उभाराका मोड़ पर हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं रूंध गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए बोरवेल कार्य की शुरुआत की गई। स्थानीय लोगों ने इन कार्यों का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया।

गोशाला में की गोसेवा 

कार्यक्रम के दौरान इमरान खान गौशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को चारा, गुड़ और खल खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जनता की सेवा है उनकी प्राथमिकता

इस अवसर पर इमरान खान ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और समाज के हर वर्ग के लिए काम करना उनका संकल्प है। उन्होंने रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

राजस्थान हेरिटेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते कांग्रेस नेता इमरान खान।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More