Bhiwadi-Rewari News: अग्रवाल मेटल वर्क्स के रक्तदान शिविर में जुटे कर्मचारी, भिवाड़ी और रेवाड़ी यूनिट में 213 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi.सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल मेटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी भिवाड़ी एवं रेवाड़ी इकाइयों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी रॉयल्स के सहयोग से आयोजित शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 213 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

शिविर का शुभारंभ कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक संघी और कार्यकारी निदेशक उमंग जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को समाजहित में ऐसे अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान से पूर्व सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा मानकों और चिकित्सकीय दिशानिर्देशों का पालन किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, उपहार और अल्पाहार प्रदान किया गया।

कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रतीक जैन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु, कम से कम 45 किलोग्राम वजन और निर्धारित हीमोग्लोबिन स्तर वाला कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है।

कंपनी के सेल्स एवं मार्केटिंग हेड विपिन कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी रॉयल्स के डॉ. सुनील तनेजा और उनकी चिकित्सा टीम का आभार जताया। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस अवसर पर कंपनी के प्रोडक्शन हेड ललित यादव, एडमिन मैनेजर प्रशांत कुमार शर्मा, सुरक्षा मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी, प्रवीण कुमार, धीरज शर्मा, कीर्ति कुमार, सागर पंवार और उपेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी रॉयल्स की ओर से मीनाक्षी अरोरा, प्रीति ढींगरा, विपिन ढींगरा, प्रदीप नरूला, दीपक गुप्ता और कशिश ढींगरा ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 1 7
Users Today : 61
Total Users : 4563175
Views Today : 68
Total views : 4579458
Read More