Loyola Cup Football 2026: संत जेवियर भिवाड़ी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन मेजबान समेत तीन टीमों की शानदार जीत

SHARE:

Sports@ncrkhabar. com-Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में गुरुवार को ‘लोयोला कप फुटबॉल 2026’ के चौथे संस्करण का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 23 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में भिवाड़ी, रेवाड़ी और तिजारा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का संदेश दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि खैरथल-तिजारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा रहे, जबकि विद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह, स्कूल बैंड की आकर्षक प्रस्तुति और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्रों ने रंगारंग पैराशूट ड्रिल प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अपने संबोधन में एएसपी श्रीमन लाल मीणा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता के प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में लॉयल यूनिफॉर्म की कल्पना खंडेलवाल, एनटीपीएल के निखिल, फिजियो नियर मी के डॉ. संदीप सैनी तथा स्पोर्ट्स गुरु फिटनेस की ओर से डॉ. सौम्या शामिल रहे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया और विद्यालय की जनरल कैप्टन प्रसिद्धि ने सभी टीमों के कप्तानों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

मेजबान संत जेवियर ने यूरो स्कूल धारूहेड़ा को 3-1 से हराया 

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ने यूरो स्कूल, धारूहेड़ा को 3-1 से हराया। वहीं राठ इंटरनेशनल, भिवाड़ी ने एमपीएस को 2-0 तथा संत जेवियर, बहरोड़ ने एएफसी, रेवाड़ी को 2-1 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

लोयोला कप फुटबॉल 2026 के उदघाटन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि एएसपी श्रीमन लाल मीणा।

लोयला कप में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More