

ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में आयोजित “लोयोला कप फुटबॉल 2026” का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार, 25 जुलाई 2026 को स्कूल के मुख्य मैदान पर खेले जाएंगे।
दूसरे दिन के पहले मुकाबले में संत जेवियर स्कूल, बहरोड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजकीय विद्यालय गोतोली को 7-0 के बड़े अंतर से हराया।
वहीं, संत जेवियर भिवाड़ी (बी टीम) ने रोमांचक मुकाबले में कैनाल वैली स्कूल को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
एक अन्य मैच में राठ इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमल हृदय स्कूल को 3-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं अंतिम मुकाबले में कैनाल वैली स्कूल और गवर्नमेंट फुटबॉल नर्सरी, रेवाड़ी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत रहा और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने खेल प्रेमियों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे होने वाले फाइनल मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। फाइनल मैच के बाद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098



