Indore Wife Murder: मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर के पास स्थित महू में एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके अलावा पति ने खुद को भी घायल कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि दोनों की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी. मौके पर पहुंचीं पुलिस (Police) ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. वहीं, घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. मर्डर की वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.
शादी के 18 दिन बाद की पत्नी की हत्या
इंदौर के नजदीक महू के कोतवाली थाना इलाके के धार नाका में रहने वाले विक्की और अंजलि की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी और पति विक्की ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की चाकू से गाला रेतकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू से घायल कर दिया. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पलात भिजवा दिया.
क्या है हत्या की असली वजह?
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है और वह शादी नहीं करना चाहता था. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई करेंगे. हम मामले की जांच कर रहे हैं. दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि, आरोपी के बयानों के बाद ही हत्या की असली वजह का पता चलेगा. फिलहाल पुलिस भी आरोपी ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसके बयान लिए जा सके.
चाकू गोदकर किया महिला का मर्डर
इस मामले पर एसपी ग्रामीण हितिका वासल ने कहा कि शख्स ने अपनी नवविवाहित पत्नी का मर्डर कर दिया है. इस दौरान उसने खुद को भी चाकू मार लिया. आरोपी का इलाज अस्पताल में जारी है. मृतका के शव का पोस्टमार्टम हो गया है. आग की कार्रवाई की जा रही है. मामले की तह तक पहुंचेंगे.
जरूरी खबरें
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



