chhattisgarh 10th 12th board toppers helicopter ride on 10 june

SHARE:

CG News: छत्तीसगढ़ के टॉपर्स के लिए खुशखबरी है. अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. प्रदेश की भूपेश सरकार की ओर से उन्हें 10 जून को हेलीकॉप्टर की सैर कराई  जाएगी. इसके लिए छात्रों को आमंत्रण भी भेज दिया गया है. सभी जिलों के कलेक्टरों ने पत्र जारी कर मेरिट में आए छात्रों को 9 जून की शाम तक रायपुर पहुंचने के लिए कहा है. इस साल 12वीं में 79.96% छात्र और 10वीं में 75.5% छात्र पास हुए हैं. 

जानें इस साल 10वीं बोर्ड के टॉपर्स
– राहुल यादव- 98.83% (600 में से 593 अंक)
– सिकंदर यादव-  98.67%
– पिंकी यादव-  98.17%

इस सा 10वीं की परीक्षा में  3,37,293 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 75.5% छात्रों ने परीक्षा पास की है. 

जानें इस साल 12वीं बोर्ड के टॉपर्स
–  रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20% के साथ टॉप किया है
– जांजगीर चांपा के विवेक अग्रवाल 97.40% के साथ दूसरे स्थान पर रहे
– दुर्ग के रितेश कुमार 96.80% अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं

ये भी पढ़ें- घरेलू नुस्खे: बिना दवा खाएं बढ़ाएं पीरियड्स की डेट, नहीं हैं कोई साइड इफेक्टस

इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में  3, 27,935 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 79.96% छात्रों ने परीक्षा पास की है. 

CM भूपेश बघेल ने दिया तोहफा 
CM भूपेश बघेल ने पिछली बार की तरह इस साल भी बोर्ड के छात्रों को हेलीकॉप्टर की सैर का तोहफा दिया है. पिछले साल भी भूपेश सरकार ने टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर कराई थी. बता दें कि साल 2022 में प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 79.30% छात्र पास हुए थे. इनमें 81.15% छात्राएं और 77.03 छात्र शामलि थे. अगर 10वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो  साल 2022 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल  74.23% छात्र पास हुए थे. इनमें 78.84% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि 69.07% छात्र पास हुए थे.इसके अलावा बीते साल दोनों बोर्ड कक्षाओं में बेटियों ने जलवा बिखेरा था. 

Source link

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More