सूरज स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह आयोजितभिवाड़ी।

SHARE:

सूरज स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह आयोजित
भिवाड़ी। भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे पर स्थित सूरज स्कूल में बुधवार को छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों, हेड ब्वॉय व हेड गर्ल आदि को शपथ दिलाई गई एवं छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल बैंड के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुशखेड़ा थाना एसएचओ हनुमान सिंह ने छात्र परिषद के सदस्यों को अलंकरण प्रदान किया। एसएचओ हनुमान सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश प्रसार, प्रधानाचार्य रमेश भाटिया, उपप्रधानाचार्य प्रियंका विशवास, सीनियर क्वार्डिनेटर नीति धमीजा, एवं सदन अधिकारी शिक्षकों ने सदनों के सदस्यों को सदनध्वज सौंपा। इसके बाद प्रिंसिपल रमेश भाटिया ने परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई। डायरेक्टर हरीश प्रसाद ने नवनिर्वाचित सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़कर ईमानदारी और निष्ठा से अपने स्कूल का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

फोटो केप्शन- सूरज स्कूल में आयोजित छात्र अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को बैज प्रदान करते अतिथि व एसएचओ को स्मृति चिन्ह भेंट करते स्कूल डायरेक्टर व प्रिंसिपल।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More