अलवर बाईपास पर जलभराव होने से वाहन चालक परेशान, रिहायशी इलाक़ों में भरने लगा पानी

SHARE:

भिवाड़ी। भिवाड़ी में दो दिन से हो रही वर्षा के कारण भिवाड़ी के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। राजस्थान आवासन मण्डल के सेक्टर एक से तीन, हरचंदपुर, घटाल सहित अन्य स्थानों पर नालों की सफ़ाई नहीं होने व सीवर लाईन चोक होने की वजह से वर्षा का पानी कई घरों में घुस गया। शुक्रवार को जिला कलेक्टर के भिवाड़ी आने की सूचना मिलने के बाद लोगों ने बीडा कार्यालय में जाकर अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया तो उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया। शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारी सीवर की सफ़ाई करवाने में जुटे रहे लेकिन रास्तों पर पानी भरा रहने से हालात बेकाबू हो रहे हैं। अलवर बाईपास के निकट हरियाणा सीमा में सड़क पर रैंप बनाने के बाद से वर्षा का पानी भगतसिंह कॉलोनी की सड़कों पर भरने लगा है। इससे यहां के घरों व दुकानों में पानी जाने की समस्या खड़ी हो गई है। शनिवार को हल्की वर्षा होने के बावजूद अलवर बाईपास पर काफी ज्यादा पानी भर गया था, जिसमें कई वाहन फंस गए और उनकी आगे की नम्बर प्लेट भी पानी के दबाव की से गिर गई। उधर जिला कलक्टर के शुक्रवार को दौरे के बाद भी स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आया है। कलक्टर ने भिवाड़ी की स्थिति का जायजा लेने के बाद शुक्रवार को स्थिति की रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया लेकिन शाम के वक़्त मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक स्थगित करनी पड़ी। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण स्थानीय अधिकारियों को राज्य सरकार से मिलने वाले आदेश का इंतज़ार है।
भिवाड़ी में आ रहा हरियाणा की कालोनियों का पानी
 एक तरफ जहां भिवाड़ी से जा रहे गंदे पानी से धारुहेड़ा के लोग परेशान हैं और धरती बंजर हो रही है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की सीमा से सटे कर्णकुंज, नारायण विहार, आकेड़ा व खोरी बैरियर सहित हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में लोगों ने बड़ी-बड़ी कालोनियां, फैक्ट्री और वर्कशॉप बना रखे हैं, जिसका पानी राजस्थान में आ रहा है। थोड़ी सी बारिश होने पर हरियाणा का पानी कर्णकुंज-समतल चौक रोड, नारायण विहार से नीलम चौक रोड, घटाल सहित अन्य स्थानों पर भर जाता है। इस साल केंदीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में धारुहेड़ा के जंगल बबलर में हुई मीटिंग में राजस्थान के अधिकारियों ने वीडियो व फोटोग्राफ देकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन। 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More