हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किया भिवाड़ी में सीईटीपी का निरीक्षण, कल बुलाई जरूरी मीटिंग, अधिकारियों के साथ बैठकर निकालेंगे बड़ी समस्या का समाधान

SHARE:

NCRkhabar@bhiwadi/Dharuhera. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले औद्योगिक इकाइयों के केमिकलयुक्त गंदे पानी की समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। इस बारे में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से स्वयं बात की है और उन्होंने हमें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। लेकिन हमने उनसे लिखित में मांगा है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।
मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले के स्थायी समाधान के लिए रविवार को संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के अधिकारी भी बुलाए जाएंगे। इस मामले के समाधान के लिए यदि राजस्थान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई लडऩी पड़ेगी तो हम उसके लिए तैयार हैं।

शनिवार को जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आने से पहले मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी और धारूहेड़ा शहर में मौके पर जाकर गंदे पानी का जायजा भी लिया। उन्होंने ने कहा कि भिवाड़ी की तरफ से गंदा पानी धारूहेड़ा की ओर छोडऩे पर एनजीटी ने राजस्थान पर 35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया हुआ है, लेकिन उस पर राजस्थान ने कोर्ट से सटे लिया हुआ है। अब इस सटे को हटवाने के लिए हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी और भिवाड़ी की तरफ से आने वाले गंदे पानी को हर हाल में रुकवाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान को इस मामले में उचित कारवाई के लिए 7 दिन का नोटिस दिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467
Read More