उड़ीसा से कन्टेनर में भरकर भिवाड़ी ला रहे थे गांजा, भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ने कंटेनर चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जब्त किया 35 किलो गांजा व एक कंटेनर

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) व साईबर सेल ने उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे कंटेनर चालक सहित युवकों को गिरफ्तार कर 35 किलो गांजा व एक कंटेनर जब्त किया है। ट्रक चालक रुपयों के लालच में गांजा तस्करी करता था। आरोपी उड़ीसा से तीन हजार रुपए किलो गांजा खरीदकर राजस्थान में दस हजार रुपए प्रति किलो बेचते थे।
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम के प्रभारी एसआई दारा सिंह ने बताया कि गत शनिवार को सूचना मिली कि होंडा कंपनी में एक बंद कंटेनर बाईक लेने आया हुआ है, जिसके केबिन में गांजा रखा हुआ है। कंटेनर के चालक व उसका साथी गांजा को बेचने की फिराक में हैं। शनिवार को मोहर्रम की वजह से जगह जगह पुलिस जाप्ता तैनात था, जिसकी वजह से चालक कंटेनर को रेवाड़ी की तरफ ले जाने लगा लेकिन जिला स्पेशल टीम ने पीछा कर बीरनवास चौकी के समीप बूढीबावल रोड पर टोल नाका से आगे कन्टेनर
लगाकर रुकवाकर केबिन को चैक किया तो केबिन के अन्दर बनी सीटों के नीचे प्लास्टिक के दो कट्टों कट्टा में मादक पदार्थ  गांजा मिला। पुलिस ने कंटेनर चालक से गांजा लाने के लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बिना लाइसेंस के लेकर आया है। पुलिस ने ट्रक चालक हरियाणा के नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र के कारेंडा निवासी हफीज खां (32) पुत्र ख़ुर्शीद अहमद मेव व भरतपुर जिले के सीकरी निवासी देवीराम (21) पुत्र नारायण सिंह कुम्हार को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व कंटेनर को जब्त किया। कोटकासिम पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More