भिवाड़ी के उदयपुर गांव में घर में घुसकर चोरों ने मकान मालिक को सुंघाया नशीला पदार्थ, पुलिस ने दोनों चोरों को किया गिरफ्तार

SHARE:

NCR Khabar@bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस ने उदयपुर गांव में घर में घुसकर नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उदयपुर गांव निवासी मोरमल बताया कि गत शनिवार की सुबह उसके गांव के मकसूद व खलील उसके घर में घुसे तथा उसके नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और दो सूटकेस चोरी कर ले गए। मोरमल ने बताया कि इस दौरान उसका भाई जाग गया तथा उसने मकसूद पुत्र सुब्बन को पकड़ लिया जबकि खलील भाग गया। भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मकसूद से पूछताछ के बाद खलील पुत्र मल्लू को भी पकड़ लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More