हरियाणा में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए भिवाड़ी में बनाई दीवार

SHARE:

भिवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के  धारुहेड़ा दौरे का असर भिवाड़ी में दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी व भिवाड़ी के अधिकारियों के बैठक लेकर भिवाड़ी से आ रहे गंदे पानी की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री से हुई मीटिंग के बाद रीको प्रशासन ने पार्श्वनाथ मॉल के पास नाले में बने चैम्बर के पास पक्की दीवार बनवाया है तथा मिट्टी डालकर नाले में पानी जाने से रोक दिया है। इससे अब नाले से होकर हरियाणा में पानी नहीं जा सकता है। पार्श्वनाथ मॉल व कैपिटल मॉल के बीच रीको के खाली प्लॉट में पानी भरा जा रहा है। इसके अलावाओवरफ्लो होकर सड़क पर पानी भर रहा है, जिससे सड़क टूट रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
पार्श्वनाथ मॉल के पास सड़क पर भरा हुआ गंदा पानी।
इस माह के आखिर तक पूरा करना होगा सीईटीपी का अपग्रेडेशन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ हुई मीटिंग में भिवाड़ी के अधिकारियों ने अगस्त माह के आखिर तक सीईटीपी का काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद फैक्ट्रियों का पानी हरियाणा में जाने की समस्या का समाधान हो जाने का दावा किया जा रहा है। उधर भिवाड़ी की ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज यूनिट की जांच के लिए गठित रेवाड़ी व भिवाड़ी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभी औद्योगिक क्षेत्र का दौरा नहीं किया है। अधिकारियों के फैक्ट्रियों के निरीक्षण के बाद वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।अभी तक हरियाणा की ओर से वर्षा के दौरान भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों के गंदा पानी छोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। अधिकारियों के फैक्ट्रियों के निरीक्षण के बाद वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।
रेवाड़ी व भिवाड़ी के अधिकारियों की संयुक्त टीम फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने के बाद गंदे पानी की समस्या के स्थाई निदान के लिए रिपोर्ट बनाकर अपने-अपने जिला प्रशासन को सौंपेगी। इसके बाद दोनों राज्यों की तरफ से समस्या के स्थाई हल के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More