भिवाड़ी। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश
निगम लिमिटेड (रीको) और फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से राजस्थान में गैस आधारित उद्योगों के लिए लाभ और अवसरों को लेकर जयपूर के एक होटल में सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन की मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और विशिष्ट अतिथि पेट्रोलियम व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया थे। सम्मेलन में बीएमए अध्यक्ष सिंह चौहान ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त बिजली, जल निकासी व्यवस्था, सड़क और अन्य समस्यों से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, उद्योग एवं वाणिज्य तथा खान व पेट्रोलियम की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता तथा रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा को अवगत करवाकर उनके निराकरण की मांग की। सम्मेलन में बीएमए के संयुक्त सचिव जी.एल. स्वामी, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य उद्योगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Views: 735
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484



