रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से माडर्न पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन, छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की ओर से गुरुवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉक्टर गुंजन गोयल ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों के बारे में अवगत कराया। डॉ गोयल ने बताया कि मासिक धर्म के समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही छात्राओं को पुनः प्रयोग में ले जा सकने वाले पैड्स के विषय में भी जानकारी दी गई तथा पुनः प्रयोग में लाए जा सकने वाले 90 किट पैडस का वितरण भी किया गया। सेमिनार में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी, प्रधानाचार्य पीके साजू, जसवंत कौर सिक्का तथा आशा बोस उपस्थित रहे। रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की ओर से अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष निशी पंडित, मीनाक्षी सोनी, विनीता तिकमानी, कविता चावला तथा नलिनी वार्ष्णेय उपस्थित थीं।

 

रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से माडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमिनार में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 48
Total Users : 4584358
Views Today : 50
Total views : 4608497
Read More