बिजनौर वेलफेयर सोसायटी ने उमंग व उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव ने किया झंडारोहण

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. बिजनौर वेलफेयर एसोशिएशन (Bijnaur Welfare Association) के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बीएमए के पूर्व सचिव तथा 2023-25 के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार डीवीएस राघव ने ध्वजारोहण किया। राघव ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर तथा माला पहना कर स्वागत किया तथा पूर्ण रूप से चुनाव में तन मन धन से समर्पण का संकल्प लिया। इसके छोटे छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गाने तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रतासंग्राम के वीर योद्धाओं को याद करते हुए राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी की कविता – ‘’कलम आज उनकी जय बोल ‘’ की प्रस्तुति दे अपने शहीदों को याद किया इस के पश्चात् सभी बच्चों को उपहार दे कर प्रोत्साहित किया । समापन पर धनंजय जैन ने माँ भगवती से आशीर्वचन की प्रार्थना कर डीवीएस राघव की विजय की कामना की। इस मौके पर प्रदूमन जैन, संरक्षक सुशील राजपूत,  मनोज राजपूत, प्रधान दिनेश राजपूत, यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर यादव, सत्यप्रकाश यादव, अमर सिंह, चेतन, दीपक सिंघल, नरेंद्र सेनी, लोकेंद्र सिंह रथोर एवं अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More