NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के समाजसेवी राजवीर दायमा समेत चार लोगों ने गुरुग्राम में रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल कायम किया है। नाहटा फाउंडेशन ( Nahata Foundation) के ट्रस्टी अमित नाहटा ने बताया कि सोमवार सुबह नाहाटा फाउन्डेशन के ऑफिस में फोन आया कि मेदांता मेडिसिटी अस्पताल गुड़गांव में भर्ती जरूरतमंद मरीज सतवीर सिंह चौहान को O निगेटिव ब्लड ग्रुप तुरंत चाहिए और लीवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी होनी थी। नाहाटा फाउंडेशन हमेशा की तरह अपना सामाजिक दायित्व समझते हुए ज़रुरतमंद की मदद करने देने के लिए आगे आया और फाउंडेशन के प्रमुख कार्यकर्ता राजवीर दायमा, हर्ष यादव, विनोद भड़ाना एवं साविन यादव को गुरुग्राम भेजा और चारों लोगों ने मेदांता अस्पताल में ब्लड डोनेट (रक्तदान) कर जरूरतमंद की सहायता की। यहां बता दें कि भिवाड़ी के प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी राजवीर दायमा समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। नाहटा फाउंडेशन के सदस्यों के इस पुनीत कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



