भिवाड़ी में रक्षाबंधन पर सजी राखी व मिठाई की दुकानें, इस बार दो दिन मनाईये राखी का त्यौहार

SHARE:

NCRKhabar, Feature Desk. भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं। देश भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम व बंधन का यह त्योहार इस बार 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। बहनें प्यारे भइया के लिए राखियों के ढेर से चुनकर खास राखी और उनकी पसंदीदा मिठाई की खरीदारी में जुटी हैं तो वहीं भाई अपनी प्यारी बहना के लिए उपहार खरीदने में लगे हैं। भिवाड़ी के हेतराम चौक, भिवाड़ी मोड़, फूलबाग सहित अन्य स्थानों पर मिठाई व राखी की दुकानें सजी हुई हैं। हेतराम चौक स्थित श्री श्याम स्वीट्स के संचालक कुणाल यादव ने बताया कि इस साल राखी पर काफी रौनक दिखाई दे रही है तथा मिठाई व की अच्छी ग्राहकी हो रही है। बुधवार रात नौ बजे से गुरुवार तक बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

 

बाबा मोहनराम मेले को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में भी रक्षाबंधन को लेकर खासी चहल-पहल दिखाई दे रही है तथा मिठाई व राखी की दुकानें सजी हुई हैं। रक्षाबंधन के मौके पर मिलकपुर कि कालीखोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेले में राजस्थान, यूपी, हरियाणा, दिल्ली व अन्य स्थानों से लाखों श्रद्धालुओं के मेले में आने की संभावना है। भिवाड़ी पुलिस की ओर से डेढ़ हजार पुलिस के जवान मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More