भिवाड़ी एसपी करण शर्मा ने किया तीन दिवसीय लक्खी मेले का उदघाटन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी एसपी करण शर्मा ने बुधवार को बाबा मोहनराम मंदिर पर रक्षाबंधन के मौके पर लगने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले का उदघाटन किया। इस मौके पर एएसपी दिलीप कुमार सैनी व सीओ भिवाड़ी आईपीएस सुजीत शंकर एवं  मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। एसपी करण शर्मा ने मेले का उदघाटन करने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मेला आयोजित करवाने के लिए डेढ़ हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। भिवाड़ी के अलावा रेंज के अन्य जिलों से भी पुलिस जाब्ता मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।  मेले में जिला विशेष शाखा व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के जवानों को सादा वर्दी में तैनात किया गया है तथा ड्रोन की मदद से मेला परिसर की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने भिवाड़ी में स्टेडियम, कैपिटल मॉल व प्रेसिडेंसी स्कूल के पास मेला ग्राउंड एवं ख़िदरपुर सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करवाई है तथा भारी वाहनों को पुलिस लाईन से आगे कालीखोली मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं है। भिवाड़ी एसपी ने श्रद्धालुओं से ज़हरखुरानी से बचने के लिए अंजान लोगों से प्रसाद या कोल्डड्रिंक नहीं लेने की अपील किया है।

भिवाड़ी के कालीखोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले का उदघाटन करते एसपी करण शर्मा। साथ मे हैं एएसपी दिलीप कुमार सैनी, सीओ भिवाड़ी आईपीएस सुजीत शंकर व मेला कमेटी के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More