बीएमए ने भिवाड़ी पुलिस को गश्त के लिए भेंट की बोलेरो, बीएमए अध्यक्ष ने एसपी को सौंपी बोलेरो की चाभी, पुलिस को गश्त करने में होगी सुविधा

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ( Bhiwadi Manufactureres Association) की ओर से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी को एक बोलेरो बी 6 कार उपहार में दी गई है। बीएमए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान व पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल ने एसपी करण शर्मा ( Karan Sharma SP Bhiwadi) को बोलेरो बी 6 की चाबी भेंट की। एसपी करण शर्मा ने बताया कि बोलेरो मिलने से भिवाड़ी पुलिस को गश्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस अवसर पर पुलिस उप-अधीक्षक आईपीएस सुजीत शंकर, बीएमए के मानद् सचिव चौधरी जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, गोविंद चांदना, संयुक्त सचिव जी.एल. स्वामी, प्रदीप भदौरिया, अनुपम शुक्ला, ओ.पी. रावत, मुकेश चौधरी,  कोषाध्यक्ष कृष्णलाल ठाकुर, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, प्रमोद चंद्रा, राजवीर सिंह, अरूण त्यागी, मुकेश जैन, के.एल. भारद्वाज, जे.के. शर्मा, राजा राम यादव, सुखदेव सिंह, धर्मबीर देशवाल, पी सी राय, सम्पूर्ण सिंह, शशिभुषण, अशोक जैन, राजवीर दायमा, विक्रम सिंह राजावत, विकास गोयल व भगवत गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More