तिजारा के बाघोर गांव में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम कल, चौधरी फ़ज़ल हुसैन सहित कई वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. तिजारा विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चौधरी फजल हुसैन की अध्यक्षता में रविवार सुबह दस बजे बाघोर गांव में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को तिजारा, बाघोर व नीमली सहित आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क किया गया। समाजसेवी बलबीर दायमा ने बताया कि बाघोर गांव में आयोजित कार्यक्रम को चौधरी फ़ज़ल हुसैन सहित अन्य वक्ता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में तिजारा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495
Read More