श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड में योग शिविर का आयोजन, 60 कर्मचारियों ने किया योग

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी ( ShriRam Pistons & Rings Ltd) के प्रांगण में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। श्रीराम पिस्टन्स कंपनी ‘ करो योग-रहो निरोग’ को आधार मानते हुए समय- समय पर योग शिविर का आयोजन करवाती रहती है। योग गुरु पंकज सोनी ने कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया तथा योग से होने वाले फायदे भी बताए। इसके साथ- साथ नियमित योग करने कि सलाह भी दी । उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में किसी भी प्रकार की बिमारी नहीं होती और शरीर हमेशा चुस्त रहता है। कम्पनी के लगभग 60 से ज्यादा कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग शिविर में अक्षय जैन व नवीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More