NCRKhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल ( Presidency The International School) में बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लीलाधर बाल गोपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी लीलाएं, ग्वालो संग माखन चोरी, कालिया नागमर्दनए गोवर्धन धारण आदि पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। कृष्णमय संगीत ने सभी को फिर से द्वापर युग में होने का एहसास कराया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्राचार्य सुश्री शालिनी मल्होत्रा, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मंत्र.मुग्ध हो गए। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में श्री कृष्ण की मनोहर झांकी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से छप्पन भोग लगाया गया। सभी छात्र.छात्राओं को श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन और प्रसाद पाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सुश्री शालिनी मल्होत्रा ने बच्चों की खूब सराहना करते हुए विभिन्न मूल्य जैसे मित्रताए प्रेम और सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।

Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



