NCRKhabar@Bhiwadi. राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर पीठ सहित प्रदेश के सभी अधिनस्थ न्यायालयों में शनिवार 9 सितंबर 2023, को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। गत राष्ट्रीय लोक अदालतों की सफलता के परिणामस्वरूप इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोागें में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। और पक्षकार अपने राजीनामा के मामलों को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर करवा रहे हैं।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को ऑफलाईन मोड के साथ —साथ ऑनलाईन डिजिटल मोड पर भी आयोजित करने का अभिनव प्रयोग करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म RSLSA-23 लॉन्च किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिये सुदूर बैठे पक्षकार भी अपने राजीनामा योग्य मामलों को लोक अदालत में रैफर कराकर प्रि—काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, साथ ही उक्त प्लेटफॉर्म के माध्यम से पक्षकारों को बैंंच के समक्ष व्यक्तिश: उपस्थित न हो पाने की स्थिति में वीडियो कॉनफ्रेंसिंग द्वारा राजीनामा करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।
ऑनलाईन डिजीटल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत की सुविधा मिलने से बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट के लिए भी अपने ऋण वसूली के प्रि—लिटिगेशन और लंबित मामलों को रेफर करवाया जाना बहुत ही आसान हो गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विपक्षी पक्षकारों को नोटिस एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी भिजवाए गये हैं।



Views: 875
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



