Ncrkhabar@Bhiwadi. राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने जी20 समिट के दौरान गुरुग्राम पुलिस आयुक्तालय द्वारा परिवहन विभाग राजस्थान को जारी दिशा—निर्देशों के चलते एनएच—48 समेत दिल्ली में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिये हैं। निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि एनएच— 48 एवं पुरानी दिल्ली रोड से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाली सभी बसों के प्रवेश पर निषेध के चलते 07 सितंबर रात्रि 12 बजे से 10 सितंबर को रात्रि 12 बजे तक जयपुर- दिल्ली एनएच—48 पर चलने वाली बसें गुरुग्राम तक, भरतपुर से आने वाली बसें वल्लभगढ़ आश्रम चौक तक, हरियाणा से आने वाली बसें पीरागढ़ी चौक तक संचालित रहेगी। इसी प्रकार दिल्ली से गुजरने वाली अंतर्राज्यीय बसों के भी आवश्यकतानुसार रूट परिवर्तित करने के निर्देश दिए गये हैं।



Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



