राजस्थान सरकार ने किए पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान में उल्लेखनीय कार्य, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष ने SARWA में शामिल होने के लिए आशय पत्र पर किए हस्ताक्षर

SHARE:

NCRKhabar@Jajpur. जल शक्ति  मंत्रालय, भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन की उपस्थिति में बुधवार को गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल और जे-पाल साउथ एशिया की कार्यकारी निदेशक शोभिनी मुखर्जी ने SARWA में शामिल होने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान में हमेशा उल्लेखनीय कार्य किए हैं। SARWA हवा और पानी की चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च प्रभाव और लागत प्रभावी नीतिगत निर्णय लेने के लिए नीति निर्माताओं का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जे-पाल साउथ एशिया और आरएसपीसीबी ऐसे समाधानों का डिजाइन, परीक्षण, कार्यान्वयन और स्केल-अप करने के लिए मिलकर काम करेंगे जो वायु और जल प्रदूषण को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
SARWA की सलाहकार और J-PAL की प्रतिनिधि प्रोफेसर नम्रता काला ने कहा कि वायु और जल प्रदूषण आर्थिक विकास और जीवन प्रत्याशा के लिए एक गंभीर बाधा है। हमारी आशा है कि SARWA गरीबी से लड़ने और सभी भारतीयों के लिए पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार लाने में एक नई गति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां बता दें कि SARWA के तहत J-PAL दक्षिण एशिया राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर सरकारों के साथ काम करेगा, ताकि प्रभावशाली वायु और जल नीतियों को डिजाइन करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य और डेटा को अपनाने में तेजी लाई जा सके। यह कार्यक्रम बुधवार को गांधीनगर में जे-पाल साउथ एशिया द्वारा, कम्युनिटी जमील के साथ साझेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More