भिवाड़ी के कहरानी (Kaharani) गांव में Zara Garments का बसपा नेता ईमरान खान ने किया शुभारंभ

SHARE:

भिवाड़ी के कहरानी गांव में Zara Garments का उदघाटन करते बसपा नेता ईमरान खान।

 

NCRKhabar@Bhiwadi.  भिवाड़ी-चौपानकी मार्ग (Bhiwadi-Chopanki Road) पर कहरानी गांव के लालकोठी स्थित मार्केट में जारा गारमेंट्स (Zara Garments) का शुभारंभ बसपा नेता ईमरान खान ने किया। इस मौके पर बसपा नेता ईमरान खान का जारा गारमेंट्स के संचालक आसिफ खान व अन्य लोगों ने साफा बांधकर व माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। जारा गारमेंट्स के संचालक आसिफ खान ने बताया कि शो रूम में ग्राहकों को उत्तम क्वालिटी के रेमेड कपड़े किफायती दाम पर मिलेंगे।  कहरानी में एयर कंडीशन्ड शोरूम में सभी वैरायटी के कपड़े मिलने से औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के गांवों के लोगों को दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा और यहां पर मनपसंद कपड़े खरीद सकेंगे। इस मौके पर आशु ठेकेदार, एडवोकेट शाहिद हुसैन, इस्लामुद्दीन (Erum Traders), जमशेद खान, समाजसेवी दीनू साईं, राजेश कुमार सिराजु कहरानी, यूसुफ खान ( ई-मित्र संचालक) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More