राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल के 10 खिलाड़ी, स्कूल प्रबंधन ने दी कोच व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल ( Presidency The International School) के विद्यार्थियों ने नवगठित खैरथल-तिजारा ( Khairthal-Tijara) जिले में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 17 व 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। इस कारण प्रेसिडेंसी स्कूल के 10 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खैरथल-तिजारा जिले की टीम में किया गया है। राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का शनिबार को प्रेसिडेंसी स्कूल में प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने स्वागत किया।  प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिले में आयोजित अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में दीपांशु, सिद्धार्थ, अक्षय वैष्णव, आशुतोष, जयंत दायमा, अनमोल व सौरभ को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया गया है। इसी तरह अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खैरथल-तिजारा जिले की टीम में हर्ष राठी, रोहन कैलाश और यतेश नागर को शामिल किया गया है।  प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा व प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने राज्य स्तरीय अंडर-17 व 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल के शालिनी मल्होत्रा के साथ राज्य स्तरीय अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More