मुख्यमंत्री कल हैदराबाद में करेंगे प्रवासी समुदाय और हितधारकों से संवाद, विजन 2030 डॉक्यूमेंट के लिए लेंगे सुझाव, प्रदेश की प्रगति में सुनिश्चित होगी प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी

SHARE:

NCRKhabar@Jajpur. राजस्थान को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot) हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी समुदाय व हितधारकों से संवाद करेंगे। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मिशन-2030 के तहत रविवार शाम 7 बजे मैरियट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें वैज्ञानिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विद्यार्थी, प्रवासी राजस्थानी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ और हितधारक अपने सुझाव देंगे।

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की प्रगति की गति को 10 गुना बढ़ाने और अपने सपनों के राजस्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन-2030 की अनूठी शुरूआत की गई है। इसके तहत विजन-2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें 1 करोड़ लोगों से बहुमूल्य सुझाव और विचार लेकर उन्हें डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा। श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की प्रगति में प्रदेशवासियों के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनूठा प्रयास है। इस आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न प्रवासी राजस्थानी संगठन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री से से संवाद करेंगे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More