सेंट जेवियर स्कूल भिवाड़ी की टीम बनी अंडर 19 फुटबॉल की डिस्ट्रिक्ट चैंपियन, नौ खिलाड़ी करेंगे हनुमानगढ़ में 19 से 23 सितंबर तक होने वाले स्टेट टूर्नामेंट में खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले में हाल ही में आयोजित अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर स्कूल भिवाड़ी ( St. Xaviour School) की टीम ने खिताबी जीत हासिल किया। इस कारण 19 से 23 सितंबर से हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर स्कूल के 9 खिलाड़ी  चयनित हुए हैं। सेंट ज़ेवियर स्कूल के फुटबॉल कोच जे. एस. राजपूत ( J. S. RAJPUT) ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर 19 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब उनकी टीम ने जीता है। उन्होंने बताया कि सेंट ज़ेवियर स्कूल के अंशु शर्मा, अंशु, दिव्यांश कुमार राय, कार्तिक सनाढ्य, विशेष धनखड़, गीतांश भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, अंशुमन तोमर व आयुष कुमार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खैरथल-तिजारा जिले की टीम में शामिल किया गया है। यह खिलाड़ी रविवार शाम को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हनुमानगढ़ रवाना हो गए हैं।

 

फुटबॉल कोच जे एस राजपूत ने बताया कि जैसलमेर में 19 से 23 अगस्त तक होने वाली अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उनके स्कूल के नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ऋषभ सैनी, दीपक कुमार, अरमान तंवर, शबद शर्मा, आयुष गुप्ता, आदित्य पॉल, शुभम बंसल, मयंक दायमा व सन महंतो को खैरथल-तिजारा जिले की टीम में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी रविवार सुबह जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438
Read More