कहरानी औद्योगिक क्षेत्र ( Kahrani) में कबाड़ के गोदाम में केमिकल से भरे ट्रैक्टर में लगी भीषण आग

SHARE:

भिवाड़ी। कहरानी औद्योगिक क्षेत्र ( Kaharani Industrial Area) स्थित कबाड़ के एक गोदाम में खड़े केमिकल से भरे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा दूर-दूर से धुआं व आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग बढ़ती देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहने पर दमकल को सूचना दी। इसके बाद रीको दमकल केंद्र से आई दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि रविवार शाम पांच बजकर 52 मिनट पर सूचना मिली कि कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट संख्या ई-115 के पास सलीम कबाड़ी के गोदाम में केमिकल से भरे ट्रेक्टर में आव लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। आग स गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। यहां बता दें कि भिवाड़ी के औद्योगिक व रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में कबाड़ के गोदाम अवैध रूप से चल रहे हैं। सरकारी ज़मीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके कबाड़ का गोदाम बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने ने प्रशासन विफल रहा है।
कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में लगी आग के बाद उठता हुआ धुआं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More