राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किए आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 के प्रवेश-पत्र, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी परीक्षा

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) द्वारा गुरुवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए 6 लाख 97 हजार 51 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। इसके मद्देनजर आयोग द्वारा कुल 46 जिलों में 865 राजकीय तथा 1293 निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा हेतु जारी किया गया ई-प्रवेश पत्र प्रोविजनल है, परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से पूर्व अपनी पात्रता के सम्बन्ध में संतुष्ट हो जाना चाहिए। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहचान हेतु प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होवें। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो युक्त पहचान पत्र यथा मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश हेतु अनुमत किया जा सकता है। पहचान प्रमाण पत्र की छाया प्रति मान्य नहीं होगी।

ये हैं जिला-परीक्षा केंद्र

खैरथल-तिजारा (19), कोटपुतली बहरोड (36), अलवर (79),
अजमेर (104), अनूपगढ (10), बालोतरा (32), बांसवाडा (42), बारां (34), बाडमेर (42), ब्यावर (26), भरतपुर (84), भीलवाडा (28), बीकानेर (59), बूंदी (37), चित्तौडगढ (23), चुरू (54), दौसा (38), डीग (23), धौलपुर (20),  डीडवाना-कुचामन (52), दूदू (9), डूंगरपुर (34), गंगापुर सिटी (44), हनुमानगढ (58), जयपुर (254), जैसलमेर (23), जालौर (49), झालावाड (27), झुंझुनू (87), जोधपुर (100), करौली (34),  केकडी (17), कोटा (71), नागौर (33), नीमकाथाना (29), पाली (40), प्रतापगढ (23), राजसमंद (17), सलूम्बर (18), सवाईमाधोपुर (43), शाहपुरा (19), सीकर (76), सिरोही (26), श्रीगंगानगर (41),
टोंक (26)  व उदयपुर (118)।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More