NCRkhabar@New Delhi. राजस्थान के दो गांवों को ग्रामीण पर्यटन ग्रामीण पुरस्कार से नवाजा गया है। नई दिल्ली ( New Delhi) के प्रगति मैदान (Pargati Maidan) के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा राजस्थान के मेनाल ( Menal) और नौरंगाबाद (Naurangabad) गांवों को ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार ( Rural Tourism Village Award) देकर सम्मानित किया। राजस्थान की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक पवन कुमार जैन ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार वर्मा से प्राप्त किए।
![]()
प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राजस्थान के मेनाल गांव को रजत और नौरंगाबाद गांव को कांस्य पदक दिया गया। इस अवसर पर पर्यटक स्वागत केन्द्र, दिल्ली की उप निदेशक डॉ. दीपाली शर्मा और सहायक निदेशक छतरपाल यादव भी उपस्थित थे।




Views: 1,145
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



