भारत निवार्चन आयोग (Election Commission Of India) ने की प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) राजीव कुमार (Rajiv Kumar) , निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों का जायजा लिया और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Election Offi7) प्रवीण गुप्ता (Parvin Gupta) ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके पश्चात आयोग ने एन्फोर्समेंट एंजेंसियों जैसे राज्य पुलिस, सीपीएफ, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, राज्य की लीड बैंक के समन्वयक, रेलव , केंद्रीय सुरक्षा बल, आबकारी, आयकर, परिवहन, वाणिज्य कर, प्रमुख बैंक, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो और एयरपोर्ट के उच्चाधिकारियों से विधासनभा चुनाव-2023 के संबंध में चर्चा की। इस दौरान राज्य स्तर पर आगामी विधानसभा को लेकर अब तक की गई तैयारियों पर आयोग के समक्ष पावर पॉइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

गुप्ता ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन सभी जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, सभी संभागीय आयुक्त तथा समस्त पुलिस रेंज के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात शाम 7 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई स्वीप प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, अजय भादू, ह्रदयेश कुमार, महानिदेशक बी नारायण,  संयुक्त निदेशक अनुज चांडक और सचिव अश्विनि कुमार मोहल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More