NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) की ओर से गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। माडर्न पब5 स्कूल के प्रिंसिपल पी के साजू (P. K. Saju Principal) ने बताया कि नेशनल कैडेट कोर ( NCC) के विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ-साथ भिवाड़ी को भी स्वच्छ रखने का अभियान चलाया। इस अभियान को विद्यालय कि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी (Executive Director Mrs. Tapti Chatarjee) ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने ना केवल विद्यालय प्रांगण को साफ किया बल्कि बीड़ा कार्यालय (BIIDA Office) प्रांगण को भी विद्यार्थियों ने श्रमदान देकर साफ किया। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस अवसर पर उनके साथ विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के. साजू उपस्थित रहे और सफाई अभियान को आगे बढ़ाने में उनका हाथ बंटाया। इस अवसर पर एन.सी.सी प्रभारी बाले राठी ने भी विद्यार्थियों के साथ बीड़ा कार्यालय और विद्यालय प्रांगण को साफ करवाने में सहयोग किया।






Users Today : 29
Total Users : 4572712
Views Today : 35
Total views : 4592234



