NCRkhabar.com@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) ने राज्य स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में विद्यालय और भिवाड़ी का नाम रोशन किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि भारत विकास परिषद ( Bharat Vikas Parishad) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता जयपुर (Jaipur) में आयोजित की गई थी। इससे पहले विद्यालय की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था। साजू ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय लौटने पर सभी विद्यार्थियों एवं उनके साथ गए शिक्षकों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।





Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



