राजस्थान विजन —2030 : मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा की निबंध प्रतियोगिता के स्टेट टॉपर्स को कल देंगे लैपटॉप

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur .राजस्थान मिशन-2030 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रदेश में टॉप चार स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot)  कॉमर्स कॉलेज में विजन-2030 को जारी किए जाने के लिए आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार के रूप में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले चार टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करेंगे। वहीं जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में टेबलेट और 148 अन्य श्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग की व्याख्याता भर्ती परीक्षा एवं अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-प्रथम के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी देंगे। इस मौके पर राजस्थान मिशन-2030 (Rajasthan Mission 2030) के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता की श्रेष्ठ प्रविष्टियों की एक बुकलेट भी जारी की जाएगी।

इन प्रतिभाओं को मिलेंगे लैपटॉप

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के चार सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें हिन्दी भाषा में निबंध लेखन के लिए जोधपुर (Rural) से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोली के छात्र महेश एवं पाली से लीलादेव पारसमल संचेती इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय (विद्याबड़ी, बाली) की छात्रा भव्या शर्मा का चयन हुआ है। इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा में लेखन के लिए बांसवाड़ा से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खांदू कॉलोनी की छात्रा विधि डामोर और जयपुर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालश्, मालवीय नगर (सैक्टर-1) की छात्रा सुहानी जैन चार टॉप विद्यार्थियों में शामिल है। विजन-2030 को जारी किए जाने के लिए आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला एवं विद्यालय स्तर कार्यक्रमों के प्रतिभागी वेब लिंक से जुड़ेंगे। जिला स्तर के विजेताओं को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 5 6 4 9
Users Today : 211
Total Users : 155649
Views Today : 251
Views This Year : 72837
Total views : 245257
Read More